बिहार

एसएसबी व घूरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 410 किलो गांजा बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरबन्ना वार्ड संख्या-03 में एसएसबी और घूरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान कुल 13 बोरों में रखे गए करीब 410 किलोग्राम गांजा को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिसका उपयोग तस्करी में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Advertisements
Ad 1

थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें बड़ी सफलता हासिल हुई है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: