बिहार

मिशन ‘सफर’ के तहत स्कूल में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में मिशन ‘सफर’ (Safe Action for First Aid and Accident Response)” के तहत राजकीयकृत बापू स्मारक महिला उच्च विद्यालय में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना एवं उन्हें सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता, अस्पताल पूर्व प्राथमिक उपचार तथा ट्रैफिक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को सड़क संकेतों, ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाया।

Related posts

पटना सिटी में अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले रामजी योगेश

NBW वारंट में तीन गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में दो पकड़े गए

BREAKING : पटना में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 5 तक के स्कूलों की दोपहर बाद पढ़ाई पर रोक

error: