बिहार

अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 पर स्मृति चिन्ह प्रदान

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला समादेष्टा (बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन पदाधिकारी), जहानाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान को अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 के अवसर पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान अग्निशमन सेवा एवं पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” थीम को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सहभागिता से ही अग्नि सुरक्षा के प्रति एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। अंत में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: