बिहार

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पटना सिविल कोर्ट में परिचर्चा, प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पटना सिविल कोर्ट स्थित जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के महासचिव अरविंद कुमार मौआर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान सैकड़ों गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता महेश रजक ने की। परिचर्चा के दौरान अधिवक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो आज भी लोकतंत्र की आधारशिला है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर कई अधिवक्ताओं ने संघ परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। इस पर महासचिव ने आश्वासन दिया कि आगामी कार्यकारिणी बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में अशोक कुमार विद्यार्थी, विनोद कुमार गुप्ता, श्यामल किशोर, संतोष कुमार, सैयद इमरान गनी, गौतम कुमार, अमर आजाद, सुधीर कुमार रजक, अंशुमान, सतीश कुमार वर्मा, अभय कुमार, कन्हैया जी, ओम प्रकाश पासवान, जीतू आजाद, मनीष कुमार, अजय कुमार पासवान, आदित्य राज, अजय यादव, शालिनी, अंकिता कुमारी, ममता कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वीटी, रंजना श्रीवास्तव, सुमन कुमारी सिंह, श्वेता सिंह, अशोक कुमार, पारस कुमार, सूरज कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related posts

तरबूज पर उकेरी गई अमर सुरों की विरासत : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

अप्रैल से अम्बेडकर छात्रावासों के छात्रों को मिलेगा दोगुना अनुदान

बाल विवाह रोकने और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

error: