बिहार

सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना–औरंगाबाद नेशनल हाईवे 139 पर बैगा टोला के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. सड़क पार कर रहे आनंद कुमार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खून से लथपथ अवस्था में युवक को आनन-फानन में AIIMS Patna (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना) में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देर से दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विजय यादव के 35 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है. वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटी और एक बेटा छोड़ गया है. हादसे के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव का माहौल भी गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे बनने के बाद इस इलाके में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी वाहन चालक गति धीमी नहीं करते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पास स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस उपाय किए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य दीपक मांझी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. वहीं ग्रामीणों ने नम आंखों से मृतक को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। जानीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्का से ही युवक की मौत हुआ है. धक्का मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: