बिहार

शिवम हुंडई की इंश्योरेंस-सर्वेयर मीट में ग्राहक सेवा और पारदर्शिता पर जोर

फुलवारीशरीफ, अजित। शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शिवम हुंडई द्वारा इंश्योरेंस एवं सर्वेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जनरल इंश्योरेंस कंपनियों और सर्वेयर की व्यापक सहभागिता रही।

सम्मेलन का उद्घाटन शिवम हुंडई की डायरेक्टर दीप शिखा रानी, नेशनल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रितेश कुमार सिन्हा, यूनाइटेड इंडिया जनरल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुदेश सिन्हा, ओरिएंटल जनरल इंश्योरेंस के रीजनल प्रबंधक एस.पी. सिंह, शाखा प्रबंधक विजय कुमार, रवि प्रकाश, मनीष कुमार, आईसीआई जनरल इंश्योरेंस के बिहार स्टेट हेड प्रिय रंजन, अविनाश कुमार, अनीश कुमार, टाटा एआईजी के प्रताप, एल एंड टी आई के धीरज कुमार, डायरेक्टर राज कुमार सिंह एवं पटना के सर्वेयर को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ सर्वेयर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में इंश्योरेंस कंपनियों, ब्रोकर और मोटर सेक्टर से जुड़े अधिकारियों ने विचार साझा करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के जरिए वाहन क्लेम प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को अधिक संतुष्टि मिल सके।

Advertisements
Ad 1

मुख्य अतिथि नेशनल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनियों के सर्वेयर और मोटर कंपनियों के रिपेयर सेक्टर के बीच आपसी जागरूकता बढ़ाने तथा नई तकनीकों की जानकारी साझा करने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए. इससे ग्राहकों को कम नुकसान के साथ जल्द और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए मोटर कंपनियों और इंश्योरेंस कंपनियों को मिलकर समन्वित तरीके से कार्य करना होगा। शिवम हुंडई प्रबंधन (डायरेक्टर) प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कंपनी अपने ग्राहकों को क्लेम प्रक्रिया में स्पष्टता, पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण कार्य और कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराती है। साथ ही कुशल तकनीशियनों के माध्यम से वाहनों की मरम्मत समय पर सुनिश्चित की जाती है, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: