ताजा खबरेंबिहार

अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, जुआ खेलते युवक समेत एक नामजद आरोपी भी पकड़ा गया

पटनासिटी। चौक थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डबलपुरा के पास छापेमारी कर कुल 58 बोतल अंग्रेजी शराब एवं टेट्रापैक (कुल 13.41 लीटर) के साथ  महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान वीणा देवी, गुंजा देवी, पूनम देवी और परदेसी कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं दूसरी ओर, नून का चौराहा गांव में जुआ खेल रहे मोहम्मद शहनवाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 2190 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चौक थाना कांड संख्या 110/23 (उत्पाद अधिनियम) के नामजद आरोपी पवन राय को भी नाला के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: