फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “शिक्षक एवं छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर एक दिवसीय आयोजित संगोष्ठी में एक्सपर्ट द्वारा तनाव से मुक्ति का मंत्र साझा किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया गया तथा इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल कुमार ने तनाव से मुक्ति का मंत्र बताते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने से ही व्यक्ति शारीरिक रूप से भी मजबूत रह सकता है और जीवन में संतुलन बनाए रख सकता है. उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों को नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. दिनकर, अंजलि, पूजा, आकाश, आकांक्षा, गुलशन, आंशिक एवं स्वेता सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक इकबाल अहसन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. वहीं प्रचार्या डॉ. सविता सिन्हा ने छात्रों एवं शिक्षकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
