बिहार

देव चैती छठ मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

औरंगाबाद, मंन्टू ठाकुर : देव में आयोजित होने वाले चैती छठ मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र एवं विभिन्न आवासन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने कुंड परिसर में स्थापित स्वास्थ्य शिविर कैंप का जायजा लिया और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हर हाल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इसके बाद डीएम ने विभिन्न आवासन स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने व्रतियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस महापर्व को सुरक्षित, सुचारू और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisements
Ad 1

प्रशासन द्वारा सभी आवासन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता व्यवस्था हर समय दुरुस्त रहे और 24 घंटे सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्रतियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्थल पर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित चेंजिंग रूम बनाने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सभी स्थानों पर चिकित्सा टीम की लगातार उपस्थिति बनी रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

वहीं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारी स्तर पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, जिससे छठ पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री

error: