बिहार

चांद नहीं दिखा, शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

फुलवारीशरीफ, अजत। बिहार की राजधानी पटना समेत देश के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को कहीं भी शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के बाद शनिवार 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाए जाने का ऐलान किया गया है. बिहार, झारखंड और उड़ीसा के मुसलमानों की प्रमुख संस्था इमारत ए शरिया, फुलवारी शरीफ और खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ सहित तमाम मुस्लिम इदारों ने संयुक्त रूप से चांद नजर नहीं आने की घोषणा की है। इमारत ए शरिया के काज़ी शरीयत हज़रत मौलाना मुफ़्ती मुहम्मद अनज़र आलम क़ासमी और खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ के प्रबंधक हजरत मौलाना सैयद शाह मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने एक साथ बयान जारी कर बताया कि 29 रमज़ान को चांद नजर नहीं आया है. इसलिए शुक्रवार को रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा और शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी. दोनों धार्मिक संस्थानों ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की है.

Advertisements
Ad 1

चांद का ऐलान होते ही फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाकों में खुशियों का माहौल बन गया. लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने लगे. फोन, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए भी बधाइयों का सिलसिला तेज हो गया. दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों से भी लोगों ने संपर्क कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद की घोषणा के साथ ही बाजारों में भी रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है. फुलवारी शरीफ के विभिन्न इलाकों में देर रात तक बाजार गुलजार हैं और खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक चहल-पहल बढ़ गई है, वहीं घरों और मस्जिदों को सजाने का काम भी तेज हो गया है.
कुल मिलाकर, चांद नहीं दिखने के ऐलान के बाद पूरे इलाके में ईद को लेकर उत्साह चरम पर है और हर ओर त्योहार की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: