शेखपुरा, उमेश कुमार : आगामी ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी और महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ‘मंथन’ सभागार में शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के 54 संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।उन्होंने बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आयोजकों को स्वयंसेवकों की सूची और पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान विशेष पुलिस बल, वाहन गश्ती दल और पैदल गश्ती दल (Foot Patrolling) लगातार सक्रिय रहेंगे।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए CCA (Crime Control Act) के तहत कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम चैती छठ पूजा के मद्देनजर शेखपुरा नगर परिषद सहित सभी प्रखंडों के मुख्य घाटों पर विशेष तैयारी की जा रही है।
साफ-सफाई और बैरिकेडिंग तथा घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गहरे पानी वाले घाटों को चिन्हित कर वहां SDRF की टीम, गोताखोर, लाइफगार्ड और आवश्यक सुरक्षा उपकरण तैनात किए जाएंगे।निगरानी और नियंत्रण कक्ष शहर की सुरक्षा को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसी क्रम में फ्लैग मार्च भी निकला गया 24×7 कंट्रोल रूम जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा। आम नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 06341-223333 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन पदाधिकारी को मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ससमय अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
