बिहार

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा एवं ट्रैफिक एसपी सागर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक एसपी सागर ने बताया कि नए थाना भवन में आधुनिक कंट्रोल रूम समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र के संचालन से जाम की समस्या में कमी आएगी तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी प्रशांत कुमार, ललित मोहन सिंह, अनिल कुमार, नववैभव, अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

error: