बिहार

चौक थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पटना, रॉबीन राज। ईद पर्व, चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर चौक थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राज किशोर ने की, जबकि संचालन शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश ने किया। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे। विशेष रूप से चौक थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों में ईद की नमाज के दौरान निगरानी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

वहीं, चैती छठ पर्व को लेकर कंगन घाट, किला घाट सहित अन्य घाटों पर छठव्रतियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष राज किशोर ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि चौक थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। बैठक में शांति समिति के सदस्य  अनिल कुमार, प्रफुल पांडे, संजीव सिन्हा, मानस कपूर, मोहम्मद अख्तर, प्रदीप काश, आलोक रंजन, शम्मी कपूर, डॉ. विनोद अवस्थी, टिंकू यादव, महेश पासवान, अभिषेक कुमार, सानू मिश्रा, शिव चंद्रवंशी, धर्मेंद्र एवं राजा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चौक थाना की अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: