बिहार

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अध्पा गांव के पास लगे मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी करते हुए पुलिस ने दो चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

थानाअध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां टावर के पास से कॉपर वायर चोरी कर रहे दो व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो सोरंगपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किया गया कॉपर वायर भी बरामद किया गया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: