बिहार

बिहार वेटरिनरी कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त संग्रह

पटना, अजित। बिहार वेटरिनरी कॉलेज, पटना के प्रांगण में बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले तथा प्रथमा ब्लड सेंटर, पटना के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज के 99 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीन डॉ. पल्लव शेखर, निदेशक आवासीय निर्देश-सह-अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा डॉ. पंकज कुमार सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. भानु प्रसाद चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. रत्नेश कुमार चौधरी की उपस्थिति में किया गया।

शिविर की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रम से हुई, जिसमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसके बाद आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 160 छात्रों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जिनमें से 71 छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डॉ. भानु प्रसाद चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो आपातकालीन स्थिति में किसी का जीवन बचा सकता है. उन्होंने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की.

Advertisements
Ad 1

डीन डॉ. पल्लव शेखर ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, डॉ. पंकज कुमार सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन किया। शिविर के सफल आयोजन में प्रथमा ब्लड सेंटर की टीम—पंकज सिंह बघेल, डॉ. नीरज कुमार निराला एवं विकास रंजन—का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन छात्रावास वार्डन डॉ. सोनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पल्लव शेखर ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: