बलिया, संजय कुमार तिवारी : यूपी पुलिस कच्ची शराब को लेकर बड़े बड़े दावे करती है कि यूपी से कच्ची शराब बंद हो गई है लेकिन बलिया में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही है जिसको लेकर सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की रहने वाली ये महिलाएं जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बसंतपुर बिंद बस्ती में धड़ल्ले से कच्ची शराब की भट्ठियां चल रही है
जिससे आए दिन शराब के नशे होकर पुरुष वर्ग अपने घर उत्पात करते है अगर कच्ची शराब की भट्ठी बंद नही हुई तो गांव की महिलाएं कच्ची शराब की भट्ठियों का तोड़ने का काम करेंगी।क्योंकि सुखपुरा थाना पुलिस पर शराब माफियाओं से 15 हजार रुपए प्रतिमाह वसूली करने का आरोप लगाई है।इस लिए जिला प्रशासन इन कच्ची शराब की भट्ठियों को जल्द बंद करें।
