बिहार

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे पथरदेवा अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर आज़ सोमवार को भारतीय एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवानों ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया। भारतीय एसएसबी के तरफ से उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान जवानों का नेतृत्व कर रहे थे जबकि नेपाल एपीएफ के तरफ से इंस्पेक्टर मशीन कार्की अपने टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

Advertisements
Ad 1

जॉइंट पेट्रोलिंग सीमा स्तम्भ संख्या-186 से सीमा पोस्ट पथरदेवा एवं नेपाल के साहेबगंज बॉर्डर के बीच किया गया। इसके पश्चात दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा को लेकर सीमा पर बैठक किया गया। जिसमें आपसी समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। दोनों देश अधिकारी ने तस्करी के रोकथाम पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। नेपाल एपीएफ इंस्पेक्टर मशीन कार्की ने कहा नेपाल चुनाव के दौरान सीमा पर एसएसबी का विशेष निगरानी रहा इसके लिए एसएसबी को धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा दोनों देश के जवान तालमेल बनाकर साथ मिलकर सीमा की सुरक्षा में तत्पर रहेंगे। वहीं पथरदेवा बीओपी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने कहा आमजनों एवं सीमा की सुरक्षा के लिए हमारा जवान 24 घंटा सक्रिय हैं। साथ ही सीमा पार तस्करों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। कहा हमारी पहली प्राथमिकता है सीमा के सुरक्षा के साथ-साथ दोनों देश के नागरिकों का भी सुरक्षा करना।

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: