बिहार

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पटना सिटी स्थित हितैषी पुस्तकालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान महाकाल गुरुकुल के संचालन को और बेहतर बनाने तथा उसके विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही रक्तदान अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा गौशाला सेवा और गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे।

Advertisements
Ad 1

बैठक में समाज में सेवा कार्यों को बढ़ाने और युवाओं को इन अभियानों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन समाज के हित में निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा और आने वाले समय में कई जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: