बिहार

छह वारंटी समेत 12 आरोपित गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस की कार्रवाई

फुलवारीशरीफ, अजित। विशेष समकालीन अभियान के तहत गौरीचक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों समेत शराब सेवन के आरोप में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर किया है. लगातार आईपीएस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट एवं ईश्तेहार वारंटी के तहत गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विनय पासवान पिता भोला पासवान, वाल्मीकि पासवान पिता भोला पासवान, संजय पासवान पिता भोला पासवान, तीनों ग्राम बीबीपुर तथा शिशु पाल कुमार पिता शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार पिता स्व. जय सिंह और मुकेश कुमार पिता कामता प्रसाद सिंह, तीनों ग्राम विन्दौली, थाना गौरीचक, जिला पटना शामिल हैं. सभी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में गौरीचक थानाध्यक्ष ट्रेनी आईपीएस सुषमा सागर ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों से भी कानून का पालन करने की अपील की है।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: