बिहार

नाटक के जरिए कलाकारों ने दी अग्नि सुरक्षा की सीख

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच की ओर से वाल्मी फुलवारी शरीफ में अग्नि सुरक्षा पर आधारित नाटक का मंचन किया गया. महेश चौधरी लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को अग्नि से बचाव के प्रति जागरूक किया।

नाटक की शुरुआत सौरभ राज के गीत “फुसवा के घरवा में अगिया जे लागी, त कइसे बुझाइब ए भैया जी…” से हुई. प्रस्तुति के दौरान दिखाया गया कि अग्नि सुरक्षा के प्रति लापरवाही के कारण अगलगी की घटनाओं में लोगों का आशियाना और वर्षों की जमा पूंजी तक जलकर राख हो जाती है। कलाकारों ने बताया कि आग से बचाव के लिए समय पर सतर्कता जरूरी है. चूल्हे की आग पूरी तरह बुझाने, घर में पानी भरा ड्रम रखने, जूट के बोरे भिगोकर रखने, बिजली वायरिंग की समय-समय पर जांच कराने और ज्वलनशील वस्तुओं से सावधानी बरतने की सलाह दी गई। नाटक में महेश चौधरी, मिथिलेश कुमार पांडे, सौरभ, अमन, करण, राहुल, पिंकी कुमारी, किरण कुमारी, अंकित, मो. शोएब कुरैशी एवं किशु ने अभिनय किया।

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव : ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

error: