बिहार

छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट में सुधा डेयरी का उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा अपार्टमेंट ड्राइव अभियान के तहत संपतचक प्रखंड के भोगीपुर स्थित एकता पुरम के छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट परिसर में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुधा दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और उनके उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के निवासी, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुधा दूध और उससे बनने वाले विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया और उनके पोषण संबंधी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुधा डेयरी द्वारा उपभोक्ताओं तक शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि डेयरी उत्पादों की शुद्धता और भरोसे को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गुणवत्ता जांच की जाती है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रमाणित और भरोसेमंद ब्रांड के दुग्ध उत्पादों का ही उपयोग करें, जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और स्थानीय डेयरी उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा.

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता के साथ-साथ मनोरंजन का भी आयोजन किया गया. बच्चों के लिए पासिंग गेम तथा महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इससे अपार्टमेंट के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने सुधा डेयरी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उपभोक्ताओं को दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और उनके महत्व के बारे में सही जानकारी मिलती है। इस मौके पर पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी संजय कुमार के साथ मार्केटिंग ऑफिसर, सुपरवाइजर तथा अपार्टमेंट के कई गणमान्य निवासी भी उपस्थित रहे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: