बिहार

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की योजनाओं को गति देने और लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के उद्देश्य से श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा बैठक की गई। योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त महोदय ने ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण, परियोजनाओं पर चर्चा की। समीक्षा के क्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण, राजीव गांधी सेवा केंद्र, स्कूलों की चहारदीवारी और पइन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जांच की गई। मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं, सोखता निर्माण और पौधारोपण अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली गई।

जिले की विभिन्न पंचायतों में नियमित रूप से ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए ताकि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जो योजनाएं अब तक अपूर्ण हैं, उन्हें संबंधित पदाधिकारी अविलंब पूर्ण कराएं।विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई पदाधिकारी या कर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतता है, तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत रोजगार सेवक निर्देश दिए गया है कि घर-घर जाकर केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 1

बैठक में सामाजिक सुरक्षा और योजनाओं के लाभुकों की सुविधा पर भी जोर दिया गया। सभी पंचायत रोजगार सेवकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे छूटे हुए लाभार्थियों के घर-घर जाकर उनका केवाईसी सत्यापन ससमय पूर्ण करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक निर्बाध रूप से पहुँच सके।इस समीक्षा बैठक में निदेशक लेखा एवं प्रशासन,डीआरडीए , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी , पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: