बिहार

जहानाबाद पुलिस केंद्र में परेड का आयोजन, अनुशासन बनाए रखने का दिया गया संदेश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशन में पुलिस केंद्र जहानाबाद में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति, अनुशासन तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधिकारियों को कर्तव्य के प्रति सजग रहने, अनुशासन का पालन करने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन और तत्परता अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

error: