बिहार

दानापुर SDPO-02 कार्यालय का निरीक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानु प्रताप सिंह द्वारा दानापुर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव एवं लंबित कांडों के निष्पादन की प्रगति का भी जायजा लिया गया।

Advertisements
Ad 1

नगर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावी पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Related posts

तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह ने लंगर का जायजा लिया

‘सेकंड चांस’ कार्यक्रम का अनुश्रवण, बालिका शिक्षा को लेकर अभिभावकों को किया गया जागरूक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में लग गई टॉपर्स की झड़ी

error: