बिहार

बड़ी शराब तस्करी का खुलासा, तीन लाख से अधिक की विदेशी शराब जब्त!

फुलवारीशरीफ, अजित। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर स्थित ओम गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार सुबह मध् निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की तस्करी का खुलासा किया है. गेस्ट हाउस के गोदाम और दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि चार तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
Ad 1

मध्य निषेध विभाग के अधकारी प्रेम ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओम गेस्ट हाउस के नीचे स्थित गोदाम से विदेशी शराब की खेप निकाली जाने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया और सुबह करीब 9 बजे छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के पास खड़ी एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें विदेशी शराब लदी हुई मिली.
इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस के गोदाम की तलाशी ली, जहां से और भी विदेशी शराब बरामद की गई. मौके पर संदेह के आधार पर पास खड़ी एक ब्रेजा कार की भी तलाशी ली गई, जिसमें से भी विदेशी शराब जब्त की गई। छापेमारी में गोदाम से 8 कार्टन, पिकअप वाहन से 17 कार्टन और ब्रेजा कार से 7 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई.कुल मिलाकर 32 कार्टन में 367 पीस विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 275.25 लीटर आंकी गई है. जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है. मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पटना निवासी विजय कुमार तथा हाजीपुर निवासी रंजीत कुमार, आलोक कुमार और सुनील कुमार के रूप में की गई है।

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: