बिहार

नितिश कुमार के जीवन पर किताब लिखने वाले सिख युवक का तख्त पटना में सम्मान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के मुख्यमंत्री की सिख गुरुओं के प्रति आस्था एवं सिख समुदाय के लिए किए जााने वाले कार्यों से प्रभावित होकर सिख युवक रौनक सिंह मस्ताना ने मुख्यमंत्री नितिश कुमार के जीवन पर एक किताब लिखी जिसका विमोचन स्वयं मुमख्यमंत्री के द्वारा अपने आवास पर किया गया। इसी के चलते तख्त पटना साहिब कमेटी की ओर से रौनक सिंह मस्ताना का तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने पर महासचिव इन्द्रजीत सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर उनके पिता भी उनके साथ मौजूद रहे। तख्त कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सूरज सिंह नलवा के द्वारा भी रौनक सिंह मस्ताना की इस कार्य के लिए सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisements
Ad 1

तख्त पटना साहिब कमेटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, सूरज सिंह नलवा का मानाना है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व से लेकर हर सााल प्रकाश पर्व को मनाने के लिए ना सिर्फ सहयोग दिया जाता है बल्कि समुचा सरकारी तंत्र प्रबन्धक कमेटी के साथ लगा दिया जाता है ताकि संगत को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। गुरुद्वारा राजगीर में गुरुद्वारा साहिब की नई विशाल ईमारत का निर्माण सहित अनेक ऐसे कार्य किए जा रहे हैें जिसके लिए सिख संगत उनका आभार प्रकट करती है और यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री महोदय की पूर्ण आस्था गुरु साहिब के प्रति है और वह उन्हें सदा नमस्कार करते हैं। प्रबन्धक कमेटी द्वारा रौनक सिंह का सम्मान किया गया और उम्मीद जताई कि इससे प्रभावित होकर सिख समुदाय के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भी मुख्यमंत्री महोदय के सम्मान में किताबें लिखेंगे जिससे आने वाली युवा पीड़ी को पता चल सकेगा कि किस प्रकार बिहार के मुख्यमंत्री और सरकार के द्वारा सिख गुरुओं और सिख समुदाय के लिए कार्यरत है।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: