बिहार

विकास कार्यों की श्रृंखला को जारी रखने का काम करेंगे : रत्नेश कुशवाहा

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूरब द्वार मंडल में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा को अंग वस्त्र और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम हाजीगंज स्थित लकी बिस्कुट परिसर में आयोजित किया गया।मंच पर नंदकिशोर यादव, रत्नेश कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता मधुकर बड़ेरिया, पार्षद मुन्ना जायसवाल प्रो. दिनेश पटेल, किरण शंकर, द्वारिका कश्यप, सुजीत कुशवाहा आसीन थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश पासवान संचालन विनय कुमार चंद्रवंशी, धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत शुक्ला ने किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि हम आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं कि आप लोगों ने रत्नेश बन घर घर गली गली घूम हमें जिताने का काम किया।

Advertisements
Ad 1

नंदकिशोर यादव ने कहा कि आप से मेरा संबंध विधायक मंत्री का नहीं है। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता से मेरा संबंध राजनीतिक नहीं पारिवारिक है। यह रिश्ता कायम रहेगा।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, राजेश साह, मयंक जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल,जयकृष्ण चंद्रवंशी, राजू जायसवाल सुजीत अकेला, मिथलेश जायसवाल, पिंकी कुमारी, संजू देवी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक बूथ अध्यक्ष प्रभारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: