बिहार

शेखपुरा में उद्योग वार्ता : डीएम ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए

शेखपुरा,  सोनू कुमार : आज दिनांक-17.01.2026 को प्रशिक्षण हॉल जिला उद्योग केन्द्र, शेखपुरा में शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अन्तर्गत “समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार” के तहत अपने राज्य और जिला में उद्योग विस्तार को लेकर उद्यमियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु स्थानीय उद्यमियों के साथ “उद्योग वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक-एक करके सभी उद्यमियों से उद्योग के विकास एवं विस्तार हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उद्यमी से सीधे “उद्योग वार्ता” के क्रम में बहुत गंभीरता से उद्यमी के समस्याओं को सुना गया और जो मूलभूत समस्याएँ यथा-Electricity, Marketing, Quality maintain, Branding, Packaging एवं सस्ते Transporting इत्यादि समस्याओं से लाभुक द्वारा अवगत कराया गया। उक्त समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी को कार्य करने एवं कार्य के प्रगति से एक सप्ताह के अंदर अवगत कराने का निदेश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

उपस्थित सभी उद्यमियों को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चिय-03 के अन्तर्गत “सबका सम्मान, सबका विकास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह (जनता दरबार का आयोजन) के सोमवार 12:30 बजे एवं शुक्रवार 11:30 बजे महाप्रबंधक, जिला उद्योग के समक्ष उपस्थित होकर अपने उद्योग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराएगें, तत्पश्चात् प्रशासनिक स्तर से भी समुचित पहल करते हुए उद्यमी के भिन्न-भिन्न समस्याओं को निष्पादन किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा “उद्योग वार्ता” कार्यक्रम समापन्न के बाद रेलवे गुमटी-मोजडीह रोड में प्रो० दीपक कुमार द्वारा स्थापित पंकज नमकीन के इकाईयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में इकाई के कार्य को देखते हुए खुशी जाहीर किए और भविष्य में अवश्यकतानुसार अन्य सुविधाएँ मुहैया कराया जाएगा। इसी क्रम में जीविका द्वारा संचालित ट्राईसम भवन का निरीक्षण किया गया। उद्यमियों द्वारा बैंकिंग समस्या एवं बिजली समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय के पास शिकायत किया गया। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गंभिरता से लेते हुए LDM और कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग), शेखपुरा को सख्त निदेश दिया गया कि उद्यमियों के साथ हो रही समस्याओं को शीघ्र अतिशीघ्र दूर करना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय, वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख / अध्यक्ष, शेखपुरा के साथ-साथ कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग शेखपुरा, अग्रणी जिला प्रबंधक शेखपुरा, जिला विकास पदाधिकारी शेखपुरा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक, निदेशक आरसेटी, डीडीएम नवार्ड, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका शेखपुरा तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र के साथ उद्योग विभाग सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से भाग लिए।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: