पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य राजधानी की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना तथा ई-चालान प्रक्रिया की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान ई-चालान काट रहे पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यप्रणाली को लेकर पूछताछ की गई।
एसपी ट्रैफिक ने ड्यूटी के प्रति पूर्ण सजगता, ईमानदारी एवं अनुशासन बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही आमजन की सुविधा को सर्वोपरि रखने और यातायात से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटना पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
