बिहार

एसएसबी ने 41.400 लीटर शराब और एक बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे मंगलवार को 56वीं वाहिनी स.सी.ब.मुख्यालय बथनाहा के कार्यक्षेत्र “ई ” समवाय घूरना बीओपी क्षेत्र के डुबरबन्ना के मध्य विद्यालय के समीप भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-193/3 के नजदीक भारत साइड लगभग 50 मीटर पर तस्करी का 41.400 लीटर नेपाली शराब जब्त किया गया। जिसमें 23 बोतल अल्कोहल 300 मि.ली एवं 115 बोतल उमँगा शराब 300 मि.ली के अलावे तस्करी कार्य में प्रयुक्त एक बाइक जप्त किया है।

तस्करी कर नेपाल से इंडिया लाया जा रहा था। जिसे सशस्त्र सीमा बल की गश्ती टीम द्वारा जब्त किया गया। जप्त सामग्री और गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग अररिया को सुपूर्द किया गया।

Related posts

पूर्व छात्र परिषद की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

रक्तदान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, रक्तदाता को मिला हेलमेट

झूलन महोत्सव में भक्ति के रंग में रंगा दादी मंदिर, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

error: