पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) 09 दिसंबर जिला पदाधिकारी, पूर्णिया अंशुल कुमार के द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन एवं लक्षित लाभुकों तक शत-प्रतिशत लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने हेतु सभी वरीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इस कड़ी में सोमवार को आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) सुगंधा शर्मा द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कार्यालय रुपौली का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर होने वाले बच्चों की उपस्थिति, केन्द्र भवन परिसर की साफ-सफाई, सक्षम केन्द्र पर दी जानेवाली मूलभूत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत दी जाने वाले प्रथम गर्भवती एवं द्वितीय कन्या शिशु वाले माता को दी जाने वाली सशर्त राशि का लाभ, महिला पर्यवेक्षिका द्वारा आँगन एप्स पर किए गए निरीक्षण/पर्यवेक्षण में दो केंद्र के समयावधि/अन्तराल बहुत ही कम पाई गई जिसके लिए संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को कड़ी चेतावनी दी गयी। इसके साथ ही जिले के सभी महिला पर्यवेक्षिका को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीपीओ द्वारा निदेशित किया गया कि अविलंब अपेक्षित सुधार करना सुनिश्चित करें, ताकि गुणवत्ता पूर्ण निरीक्षण/पर्यवेक्षण किया जा सके। केंद्र पर पोषण ट्रैकर में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को FRS के माध्यम से ही सूखा राशन/गर्म पका भोजन दिया जाना है जिसमें रुपौली का FRS प्रतशित कम है जिसे अविलंब शत-प्रतिशत कराने हेतु निदेशित किया गया।
किराए पर संचालित सभी केंद्रों को नजदीकी स्कूल में टैग करवाने हेतु दिया निर्देश :
डीपीओ सुगंधा शर्मा द्वारा बच्चों एवं गर्भवती/धात्री माता कोे उनके स्वास्थ्य की जांच/टीकाकरण
(VHSND), पोषण की उपलब्धता और स्कूल पूर्व शिक्षा के स्तर के समीक्षा के दौरान विभागीय पत्र के आलोक में किराए पर संचालित सभी केंद्रों को नजदीकी स्कूल में टैग करवाने हेतु सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका के बैठक में विस्तृत चर्चा की गई । उन्होंने समीक्षा के दौरान केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, सुबह के नाश्ते में अंडा देने, एफआरएस शत प्रतिशत करने, बिजली कनेक्शन लेने, सभी पंजियो को केंद्र पर रखने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने सेविका को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यालय निरीक्षण के क्रम रोकड़ पंजी उपलब्ध/अद्यतन संधारित नहीं रहने के कारण दिखाया नही गया महिला पर्यवेक्षिका के स्तर से संधारित किये जानेवाले पंजी भी अद्यतन नही पाया जाना जो अत्यंत ही खेदजनक है। पायी गयी कमियों/अनियमितता पर डीपीओ द्वारा सभी कर्मियों/महिला पर्यवेक्षिका को कड़ी चेतावनी/आवश्यक निदेश दिया गया और साथ ही अनुशासनिक कार्यवाई भी की जाएगी। इसके लिए सभी कर्मियों द्वारा सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना को विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में ससमय सभी कार्य सम्पादन करना सुनिश्चित करने का आवश्यक निर्देश डीपीओ सुगंधा शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों को दिया गया है।
