बिहार

पटना रेल पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में शामिल वैशाली जिले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पाटलिपुत्रा रेल थाना परिसर में की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रामसागर राय और गुड़िया देवी के रूप में हुई हैं।

दोनों को स्मैक के साथ पकड़ा गया है। इस मामले में पाटलिपुत्रा रेल थाना में कुल चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इनमें दो बिहार और दो असम के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। इनके पास से स्मैक 67.25 ग्राम (कीमत लगभग 15 लाख रुपये), नकद 2500 रुपये, दो मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

Related posts

नेपाल से बिना पासपोर्ट-वीजा भारत में प्रवेश करते दो बांग्लादेशी नागरिक एसएसबी के हत्थे चढ़े

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी परिवार ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को भेंट की पालकी साहिब

जहानाबाद एसपी ने घोषी थाना का किया रात्रि निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

error: