अररिया, रंजीत ठाकुर : डॉक्टर अनुपमा नीलेकर चंद्रा (भा. पु. से.) विशेष महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बुधवार को बथनाहा में आगमन हुआ। तत्पश्चात जिला अधिकारी अनिल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार अररिया के साथ समन्वय बैठक आयोजित किया गया जिसमें चुनाव व अन्य सुरक्षा मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। गुरुवार 23 अक्टूबर 2025 को सर्वप्रथम गार्ड आफ आनर दिया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा वाहिनी कार्मिकों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। जिसमें सर्वप्रथम एसएसबी शीर्षक गीत के साथ सैनिक सम्मेलन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन में विशेष महानिदेशक महोदया द्वारा सीमा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्मिकों को दिशानिर्देश दिए गए तथा जवानों के साथ प्रोत्साहवर्धक संवाद किया गया और अंत में राष्ट्रगान कर सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया।उसके उपरांत 56 वीं वाहिनी स.सी.ब बथनाहा कैंप का भ्रमण किया गया। जिसमें अधिनस्थ अधिकारी मैस, जवान मैस ,श्वान आवास तथा वाहिनी शस्त्रागार, चिकित्सालय एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा का भ्रमण किया गया । तत्पश्चात आई सी पी जोगबनी का भ्रमण के दौरान भारतीय भूमिपत्तन प्राधिकरण के पदाधिकारियों से वार्तालाप किए, तत्पश्चात महोदया द्वारा बी सी पी गेट जोगबनी में भ्रमण के दौरान एसएसबी बी आई टी (Border Interaction Team) के जवानों से वार्तालाप किए।
इस अवसर पर राजेश टिक्कू, उप- महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया, शाश्वत कुमार (भा.पु.से.)कमाडेंट 56 वीं वाहिनी बथनाहा एवं जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक अररिया और भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अधिकारी व कार्मिक एवं सशस्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद थे।
