बिहार

ड्राई फ्रूट्स से बनी भगवान चित्रगुप्त की भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र

फुलवारीशरीफ, अजीत। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, भूतनाथ रोड स्थित कायस्थ चित्रगुप्त सेना बिहार प्रदेश का पंडाल इस साल भी अनोखे अंदाज में चर्चा में है. इस बार यहां ड्राई फ्रूट्स से बनी भगवान चित्रगुप्त की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है. मूर्ति पूरी तरह से काजू, पिस्ता, किशमिश और खीरा के बीज से तैयार की गई है.पटना में ड्राई फ्रूट्स से बनी यह अनोखी चित्रगुप्त प्रतिमा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

मूर्तिकार जितेंद्र ने बताया कि इस प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 15 हजार ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है. चित्रगुप्त भगवान के सिर और हाथ पिस्ते के छिलकों से बनाए गए हैं जबकि शरीर पर भी पिस्ते की परत चिपकाई गई है. भगवान की पोशाक काजू की बाहरी परत से सजाई गई है जो देखने में बेहद आकर्षक लगती है. मूर्ति के बैकग्राउंड में तेजपत्ता का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और मनमोहक बनाता है।

Advertisements
Ad 1

सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा चंद्रा वैन्क्वेट हॉल, भूतनाथ, पटना में धूमधाम से आयोजित की जा रही है. पूजा 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर संपन्न होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।

कार्यक्रम में बी.पी. श्रीवास्तव, अवध किशोर प्रसाद, डॉ. दिपेन्द्र भूषण, रौशन प्रियदर्शी, सुनील श्रीवास्तव, सुशील सिन्हा “मुरारी”, राजेश कुमार चौधरी, रामदेव सिन्हा, धर्मेन्द्र, रघुनाथ, अधिवक्ता रत्न सिन्हा, राजीव रंजन सिन्हा, गिरिधर गोपाल, शांत मनु कर्ण, प्रो. संतोष कुमार, विकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कायस्थ परिवार के लोग शामिल हुए।

Related posts

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

लहसुना थाना क्षेत्र में कार्रवाई, करीब 2000 गुड़ जावा महुआ विनष्ट

error: