बिहार

फुलवारी शरीफ में जदयू प्रत्याशी श्याम रजक के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित शहीद भगत सिंह चौक के पास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित जदयू प्रत्याशी श्याम रजक के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया.

इस अवसर पर मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं. किसी भी मामले में उन्हें पूरी जानकारी नहीं होती और बिना सोचे-समझे कुछ भी बयान दे देते हैं. उन्होंने जो लाखों नौकरियां देने का वादा किया है, उसके लिए धन कहां से आएगा, इसका जवाब उनके पास नहीं है. उनकी बातों से झलकता है कि वह अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं. जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की लहर पूरे बिहार में चल रही है. हमारी सरकार ने लाखों लोगों को रोजगार दिया है. आने वाले दिनों में बिहार के विकास के लिए कई और काम किए जाएंगे. एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा.

Advertisements
Ad 1

मौके पर मौजूद जदयू प्रत्याशी श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी यादव हर मामले में असफल साबित हुए हैं. शिक्षा, प्रशासन और शासन संचालन— किसी भी क्षेत्र में वे सफल नहीं हैं. उन्हें संविधान की गहरी जानकारी नहीं है और न ही सरकारी तंत्र को कैसे चलाया जाता है, इसकी समझ है. बिहार की जनता अब जान चुकी है कि वे हर मोर्चे पर विफल रहे हैं.

श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के अनेक कार्य किए हैं. राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, शराबबंदी लागू कर सामाजिक व्यवस्था को सुधारा गया है और महिलाओं को सम्मान मिला है. यही वजह है कि जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने को तैयार है.

इस मौके पर एनडीए समर्थक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बिहार राज्य सिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजाल अब्बास,नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम, वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, फजल इमाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे. सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

Related posts

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

लहसुना थाना क्षेत्र में कार्रवाई, करीब 2000 गुड़ जावा महुआ विनष्ट

error: