बिहार

एम्स-खगौल रोड पर फुलवारी शरीफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप के निर्देशन में फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने सोमवार की रात एम्स-खगौल रोड पर हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया और एक टेम्पो से दो अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक टेम्पो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PL 6624) पर सवार कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना से एम्स की ओर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष फुलवारी शरीफ की अगुवाई में एम्स गोलंबर के पास नाकेबंदी की गई. जांच के दौरान संदिग्ध टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो युवक पकड़े गए।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान साहिल उर्फ लूल्लू (20 वर्ष), पिता मो. मुन्ना, निवासी बड़ी बदरपुरा, थाना खगौल, जिला पटना और सलमान खान (25 वर्ष), पिता अनवर अली, निवासी बड़ी बदरपुरा, खगौल लख, थाना खगौल, जिला पटना के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 1

जांच के दौरान साहिल उर्फ लूल्लू के पास से एक देशी कट्टा जबकि सलमान खान के पास से .315 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या-1723/2025, दिनांक 21.10.2025 को धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

बरामदगी में एक टेम्पो (BR01PL 6624), एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन शामिल है। छापेमारी दल में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष पु.नि. सह थानाध्यक्ष मो. गुलाम शहवाज आलम, प्रभारी एम्स गोलंबर टीओपी पु.अ.नि. कुंदन कुमार, स.अ.नि. राजेश कुमार, पीटीसी-3361 आनंद चौधरी, सि.798 सनोज कुमार और सि.806 अखिलेश कुमार पासवान शामिल थे।

Related posts

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

error: