बिहार

सक्षम मतदाता- सशक्त लोकतंत्र : दिव्यांगजनों ने जलाया ‘एक दिया मतदान के लिए’

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीपावली के पूर्व पटना के मेरीन ड्राइव स्थित एल.सी.टी. घाट पर रविवार की संध्या कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। जिला निर्वाचन कार्यालय पटना के सहयोग से दिव्यांगजनों ने “एक दिया मतदान के लिए” अभियान के तहत सामूहिक रूप से दिया जलाकर दीपोत्सव मनाया।

ट्राई साइकिल, बैसाखी और व्हीलचेयर के सहारे पहुंचे दिव्यांगजन हाथों में दिया लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे थे। गंगा किनारे दीपों की पंक्तियों के बीच दिव्यांगजनों ने न केवल दीपावली की खुशियां साझा कीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और शत-प्रतिशत मतदान की अपील भी की। इस अवसर पर स्वीप आइकॉन राकेश कुमार भी मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने संकल्प लिया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में वे सभी सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करेंगे।

राकेश कुमार ने कहा कि “दिव्यांग मतदाताओं की सौ प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ‘एक दिया मतदान के लिए’ अभियान पटना सहित पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। हर नागरिक की तरह दिव्यांग नागरिकों के लिए भी मतदान एक अधिकार है, जो लोकतंत्र में उनकी आवाज को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम में दिव्यांग विकास मंच के सचिव सचिन उर्फ पप्पू, जीवन ज्योति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रवि रंजन कुमार, सेवा केन्द्र झूनाठी के सचिव भरत कौशिक, ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग की सचिव कुमारी जूही सिन्हा सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा दिव्यांगजन चंदन कुमार, नवीन कुमार झा, प्रवीण कुमार, शोभा देवी, पायल कुमारी समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related posts

पटना यातायात पुलिस में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, कांस्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

error: