बिहार

एसजीजीएस कॉलेज में मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) किला रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में15 अगस्त 2025 को महान भारत वर्ष का 79-वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) कनक भूषण मिश्र द्वारा, निर्धारित समय पूर्वाह्न दस बजे, झंडोत्तोलन से हुई। झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य महोदय ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा की जा रही परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट ए.एन. त्रिपाठी के साथ प्राचार्य महोदय ने परेड कमांडर शुभम कुमार, मार्कर्स, गॉर्ड ऑफ ऑनर टीम के सदस्यों और अन्य एनसीसी कैडेट्स का परिचय व हालचाल लिया।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेवा के अदम्य साहस की सराहना की और देश के लिए न्यौछावर होने वाले शहीदों का प्रमुखता से प्रेरणाप्रद उल्लेख किया। छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को कैसे एक संस्था और संस्था-प्रमुख सुलझा रहे हैं, इस पर विस्तार से अपना मंतव्य उन्होंने रखा। प्राचार्य ने कहा कि छात्र निर्भीक और अनुशासित होकर अपने विद्यार्थी-धर्म का निर्वाह करें और उन्हें जहां भी दिक्कत आए बिना किसी संकोच किए मुझसे संपर्क करें। ये विद्यार्थी ही भारत का आने वाला भविष्य हैं।

Advertisements
Ad 1

प्राचार्य के उद्बोधन के बाद एनसीसी के होनहार कैडेट्स का सम्मान किया गया। एनसीसी का सॉन्ग हुआ और अंत में कार्यक्रम को समापन की ओर बढ़ाया गया। महाविद्यालय प्रांगण में आए हुए प्रत्येक व्यक्ति को मिष्ठान का पैकेट दिया गया। इस मौके पर कुछ सेवा-निवृत्त शिक्षक गण, अन्य सम्मानित शिक्षक गण और अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति से वातावरण को उत्सवानुकूल और सजीव बनाया। सम्मानित शिक्षकों में डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ करुणा राय, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ उमेश कुमार, डॉ फजल अहमद, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ एमएसटी असलम, डॉ रमेश प्रसाद, डॉ केके धर, डॉ सुनील कुमार, डॉ नरेश कुमार, डॉ दिनेश कुमार, डॉ मोहम्मद तकी, डॉ जन्मेजय, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ अनीशा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: