बिहार

भारत में अब तक का सबसे बड़ा बाल कैंसर सर्जरी सम्मेलन, एम्स पटना में एप्सोकॉन 2025 का सफल आयोजन

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) पटना ने एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (एपीएसओ) के 7वें वार्षिक सम्मेलन ‘एप्सोकॉन 2025’ की सफल मेज़बानी की. यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा बाल कैंसर सर्जरी सम्मेलन रहा, जिसमें देश-विदेश से 100 से अधिक पीडियाट्रिक ऑनकोसर्जनों ने भाग लिया.

दो दिवसीय शैक्षणिक महोत्सव 2 और 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुआ, जिसमें अत्याधुनिक शोध प्रस्तुतियाँ, विचारोत्तेजक चर्चाएँ और विशेषज्ञों व प्रशिक्षुओं के बीच सार्थक संवाद देखने को मिला. ‘यूनाइटेड इन केयर, यूनिक इन एप्रोच ’ थीम के तहत सम्मेलन में बाल कैंसर से जुड़े 50 से अधिक मौखिक शोध पत्र और कई उच्च स्तरीय सत्र आयोजित किए गए.

Advertisements
Ad 1

सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. विजयेन्द्र कुमार, डॉ. सुमित्रा बिस्वास, डॉ. बिबेकानंद जिंदल, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. अमित कुमार सिन्हा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राशी, डॉ. दिगंबर चौबे, डॉ. गौरव और डॉ. सौरव द्वारा किया गया. इसमें न्यूरोब्लास्टोमा, विल्म्स ट्यूमर, सौम्य व घातक ट्यूमर, 3डी प्रिंटिंग, एआई आधारित सर्जिकल प्लानिंग और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जैसे विषयों पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए.

‘मीटिंग द सर्वाइर्वर्स ’ सत्र ने भावुक क्षण प्रदान किए, वहीं गाला डिनर ने सहभागियों को आपसी संवाद का अवसर दिया. एम्स पटना के उत्कृष्ट आयोजन ने बाल ऑन्कोसर्जरी के क्षेत्र में नई ऊँचाई स्थापित की. सम्मेलन सहयोग, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!

error: