बिहार

महावीर झंडा में बजरंग दल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाएंगे

अररिया, रंजीत ठाकुर : 24 अगस्त को निकलने वाली महावीर झंडा जुलूस में सेवा शिविर लगाने को लेकर आज दिन बुधवार को पटेल चौक महावीर मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा फारबिसगंज के ऐतिहासिक महावीर झंडा जुलूस में हर साल की तरह इस साल भी बजरंग दल के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाकर शुद्ध पानी,कच्चा चना, शरबत, और चॉकलेट के साथ मेडिकल उपचार की भी व्यवस्था रहेगी ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा महावीर झंडा जुलूस में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है 24 अगस्त दिन रविवार को लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं को शामिल होने की संभावना है। श्री सोनी ने कहा बजरंग दल के द्वारा कई सालों से महावीरी झंडा जुलूस में स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को सेवा दी जा रही है साथ ही भ्रमण के दौरान जुलूस में अगर किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी,या दिक्कत होगी तो बजरंग दल के स्टॉल पर कार्यकर्ता से मिलकर हर संभव मदद ले सकते हैं। बैठक में मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी,नगर संयोजक बिट्टू शाह, विकास श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, मोहन सोनी, पलासी संयोजक कुंदन कामत, राहुल सोनी, लालू कामत, सोनू मिश्रा, प्रकाश सिंह, यशवंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

error: