बिहार

एसडीभी पब्लिक स्कूल में सावन की हरियाली में महक उठी माताओं-बेटियों की सहभागिता, मेंहदी रची हथेलियों ने बिखेरा उत्सव का रंग

फुलवारीशरीफ, अजित। नत्थूपुर रोड स्थित एस. डी. भी. पब्लिक स्कूल, कुरथौल के प्रांगण में शनिवार को सावन की फुहारों संग “सावन महोत्सव” का रंगारंग आयोजन किया गया. हरी चूड़ियों, रंग-बिरंगे परिधानों और रची-रची हथेलियों से स्कूल परिसर उत्सव के रंग में पूरी तरह सराबोर दिखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप-निदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार और उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. महोत्सव में विद्यालय की कक्षा पंचम से द्वादश तक की छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय के आशीर्वचनों और श्रावण मास के शास्त्रीय महत्व की व्याख्या से हुई. उन्होंने बताया कि श्रावण मास में ही समुद्र मंथन हुआ था और विषपान के उपरांत शिव को जलाभिषेक द्वारा शांत किया गया, जिसके स्मरण में आज भी यह परंपरा निभाई जाती है।

Advertisements
Ad 1

सावन महोत्सव में मुख्य आकर्षण रही मेंहदी प्रतियोगिता, जिसमें छात्राओं ने अपनी माताओं व बहनों की हथेलियों पर भावनाओं और कल्पनाओं की खूबसूरत बेलें सजाईं. रंगों की इस रोमांटिक अभिव्यक्ति में IX-B की साक्षी प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. VIII-B की गुंजा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया और VIIIA की अनोखी गुप्ता ने अपनी कलाकारी से तीसरा स्थान प्राप्त कर सबका मन मोह लिया।

विजेता छात्राओं को विद्यालय के उप-निदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार और उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने प्रेमपूर्वक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और सावन की फिजाओं में रस घोल दिया. उत्सव न केवल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर था बल्कि उसमें भावनात्मक गहराई और पारिवारिक स्नेह की मिठास भी घुली हुई थी।

Related posts

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार

सुधा बूथों पर अब मिलेगा बकरी का दूध, पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक अनुदान

error: