बिहार

पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे के खिलाफ नागरिक प्रतिवाद मार्च में शामिल हुए विधायक गोपाल रविदास

फुलवारीशरीफ, अजित। पत्रकार अजीत अंजुम पर फर्जी मुकदमे के खिलाफ और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आज भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव का. दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में नागरिक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. यह मार्च जी.पी.ओ. गोलंबर से पटना स्टेशन गोलंबर तक निकाला गया, जिसके बाद एक जनसभा आयोजित की गई।

मार्च में फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास, विधायक महबूब आलम, विधान परिषद सदस्य शशि यादव सहित भाकपा (माले) के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल रविदास ने चुनाव आयोग की पुनरीक्षण प्रक्रिया को गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश करार दिया और इसका जोरदार विरोध किया।

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू

error: