फुलवारीशरीफ, अजित। शनिवार को एस.डी.भी. पब्लिक स्कूल, पटना के प्रांगण में ‘हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा पंचम से दशम् वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. वाद-विवाद का विषय था – “गुरूकुल शिक्षा बनाम आधुनिक शिक्षा”. बच्चों ने अपनी वाक्पटुता और ज्ञान के माध्यम से दोनों पक्षों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के उपनिदेशक बलवंत कुमार. एवं प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण. द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. प्रधानाचार्य ने इस प्रकार के आयोजन को विद्यार्थियों के ज्ञान और सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने वर्ग समूह के समक्ष तर्कों के माध्यम से दोनों प्रकार की शिक्षा प्रणालियों की खूबियों और कमियों को उजागर किया. उन्होंने यह संदेश दिया कि आधुनिक युग में प्राचीन संस्कृति की सकारात्मक बातों को अपनाकर ही सच्चा विकास संभव है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में यमुना सदन ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया तथा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
