बिहार

जिलाधिकारी ने समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण, कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही का दिया निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने शुक्रवार को पटना समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन शाखा और निर्वाचन कार्यालय सहित कई अहम कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनहित के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए कार्यालय प्रबंधन में उत्कृष्टता जरूरी है।

डॉ. त्यागराजन ने कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों के रखरखाव, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और नागरिकों को समय पर सेवाएं प्रदान करने की गुणवत्ता का भी आकलन किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: