बिहार

दो समुदाइयों के बीच हिंसक झड़प, पत्थराव में जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोग घायल!

जमुई, मो० अंजुम आलम। झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में रविवार की शाम 4:00 बजे दो समुदाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ।पत्थराव के दौरान हुई भगदड़ के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इंररनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्थराव में नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष नीतीश साह सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में नीतीश साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर शाम करीब 6:30 बजे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। जबकि चर्चित खुशबू पांडेय सहित अन्य लोगों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला के वरीय पदाधिकारी बलियाडीह गांव पहुंचकर हालात का जायज़ा ले रहे है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश साह, खुशबू पांडेय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने जमुई से बलियाडीह गांव गए थे। उंसके बाद लौटने के दौरान नारेबाजी को लेकर दो समुदाइयों के बीच जमकर पत्थराव होने लगा। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एसपी मदन कुमार आनंद और एसडीओ अभय कुमार तिवारी की माने तो स्थिति नियंत्रण में है। किसी प्रकार का तनाव नहीं है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति की होली मिलन में सखियों संग जमकर उड़े रंग

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

error: