पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पटना सिटी में भव्य शिव बारात और शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को 26 फरवरी को होने वाली शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया।
शोभायात्रा का मार्ग-
समिति के संयोजक राजेश साह ने बताया कि यह 27वीं भगवान शिव बारात एवं शोभायात्रा होगी, जो सिमली स्थित प्राचीन छोटा मंदिर से निकलकर अशोक राजपथ के मुख्य मार्गों से होते हुए गायघाट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर तक पहुंचेगी।
मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान-
सोमवार को समिति के सदस्यों ने पश्चिम दरवाजा, नून का चौरा, मारूफगंज हल्दी पट्टी, नंद गोला, मालसलामी भट्टी पर, सिमली जमुनापुर, नूरुद्दीनगंज, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, मच्छरहटा आदि मोहल्लों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।
समिति के प्रमुख सदस्य-
इस दौरान जनसंपर्क अभियान में लक्ष्मी नारायण साह, जय कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी, उदय कृष्ण यादव, दिलीप चौधरी, शाह कमल कृष्णा, राजेश साह, मनोज वर्मा, सुरेश सिंह पटेल, राजू चंद्रवंशी, मुकेश अग्रहरि, प्रेम कुमार चौधरी, विनय केसरी, किशोरी प्रसाद, संतोष जायसवाल, लालू शर्मा, अजय कुमार, जगनारायण केसरी, टिंकू राऊत, हरेंद्र यादव, राजेश यादव, उदय कुमार, संजय अंबष्ट, कौशल शर्मा सहित कई अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। भगवान शिव की झांकियों के साथ निकली जनसंपर्क टोली का मोहल्लों में भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने भगवान शिव के विवाह का न्योता पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और शोभायात्रा में शामिल होने का वचन दिया।
