बिहार

48 घंटो के अंदर हत्या का आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना शनिवार को हुई, जब 35 वर्षीय तिलक सहनी ने 40 वर्षीय डोमन सहनी को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 48 घंटो के अंदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की गई। टेक्निकल एविडेंस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर राघोपुर, दियारा और फतुहा में लगातार छापेमारी की गई। पुलिस ने आरोपी तिलक साहनी को फतुहा के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

Related posts

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी

error: