पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) स्वस्थ समाज होगा तभी बनेगा विकसित समाज. वार्ड 67 में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. रोहतगी पटना महिला मंडल की ओर से मोर्चा रोड स्थित वैष्णवी डेटल क्लिनिक में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया. दंत रोग चिकित्सक डॉ. कृति रोहतगी ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर उचित सलाह दी. वहीं डॉ. अर्चना रोहतगी ने महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी. वहीं स्वास्थ्य कैंप में आए लोगों ने इस शिविर को सराहनीय कदम बताया.
वहीं अध्यक्षा आरती रोहतगी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर निरंतर लगाया जाएगा ताकि समाज क़े अंतिम पायदान क़े लोगों का भी इलाज हो सके और रोग से लोग निरोग रहे. इस मौके पर अध्यक्ष आरती रोहतगी, सचिव राधा रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, शीला रोहतगी, नताशा रोहतगी, शिल्पी रोहतगी, मंजू रोहतगी, अलका रोहतगी समेत अन्य सदस्य सक्रिय थी.
