बिहार

शॉट सर्किट से ई रिक्शा शो रूम में लगी आग से इलाके में अफरा तफ़री का माहौल

नालंदा, राजेश। बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक निजी ई रिक्शा गैरेज में शॉट सर्किट से अचानक आग लग गई जिससे इलाक़े में अफरा तफ़री का माहौल क़ायम हो गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह थी कि किसी की हिम्मत नहीं हो पाई और स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग को सूचना दिया गया.

Advertisements
Ad 1

सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ग़नीमत रही कि गैरेज में एक भी गाड़ी नहीं थी और सभी अहले सुबह ही सवारी लेकर गैरेज से निकल जाते हैं. नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था. फिल्हाल आग पर काबू पाया जा चुका है, और घटना का कारण के साथ ही साथ नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.

Related posts

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

बरबीघा में पूर्व छात्र परिषद की बैठक, अभिषेक पांडेय बोले ‘पूर्व छात्र विद्यालय की जड़ और पूंजी’

अग्रसेन कॉलेज में नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, पत्रिका ‘अग्रजा’ का चौथा अंक विमोचित

error: