फुलवारी शरीफ, अजित। पटना-गया रेल खंड पर परसा बाजार इलाके में रेल अधोगामी पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण जनता द्वारा किए गए सड़क जाम प्रदर्शन को देख रेलवे ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है. रेलवे ने प्रेस बयान जारी किया है जिसमे बताया गया है की दानापुर मंडल के पटना – गया रेल खंड के पटना – परसा बाजार स्टेशनों के बीच कि.मी.संख्या-5/8 -5/10 के बीच नये रेल अधोगामी पुल का निर्माण रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत है.
प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है,कि जनसाधारण में भ्रांति है कि अधोगामी पुल का निर्माण स्वीकृत स्थान पर नहीं किया जायेगा बल्कि अधोगामी पुल का निर्माण कहीं अन्यत्र कराया जायेगा,यह सरासर भ्रामक है एवं तथ्य से परे है.यह स्पष्ट किया जाता है, कि अधोगामी पुल का कार्य कि.मी. संख्या – 5/8- 5/10 पर स्वीकृत है और इसी स्थल पर अधोगामी पुल का निर्माण कराया जायेगा।
